कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी को किया सम्मानित 

शिक्षकों द्वारा पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र त्रिपाठी को नम आंखों से विदाई दी गई, बताते चलें जनपद में यह उनकी प्रथम नियुक्ति थी उन्होंने 22 मार्च 2021 को कानपुर देहात में ज्वाइन किया था।

कानपुर देहात- शिक्षकों द्वारा पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र त्रिपाठी को नम आंखों से विदाई दी गई, बताते चलें जनपद में यह उनकी प्रथम नियुक्ति थी उन्होंने 22 मार्च 2021 को कानपुर देहात में ज्वाइन किया था। वे कुछ ही समय पूर्व मलासा विकासखंड में स्थानांतरित होकर आए थे किंतु इतने कम समय में ही सभी शिक्षकों से उनका बेहतरीन समन्वय स्थापित हो गया था यह बात सभी शिक्षकों द्वारा अपने व्यक्तव्य में कही गई।

IMG 20221226 WA0075

आज बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देते हुए अपने स्थानांतरित जिला मथुरा के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।

Related Articles

AD
Back to top button