कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मूसानगर : 45 देशी क्वार्टर अवैध शराब संग एक गिरफ्तार

मूसानगर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक व्यक्ति को 45 अदद क्वार्टर देशी अवैध शराब टीन टावर ब्रांड सहित गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी , पुखरायां। मूसानगर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक व्यक्ति को 45 अदद क्वार्टर देशी अवैध शराब टीन टावर ब्रांड सहित गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए उन्होंने मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर सहाबापुर निवासी राजनारायण पुत्र स्वर्गीय रंजीत सिंह को 45 अदद क्वार्टर देशी अवैध शराब टीन टावर ब्रांड समेत थाना क्षेत्र के सहाबापुर मोड़ से धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button