गोरखपुर

मासूम के साथ एक बुजुर्ग महीनों से कर रहा था ‘गंदी बात’, ऐसे सामने आया मामला

गोरखपुर में एक बुजुर्ग सात वर्षीय पड़ोस की मासूम बच्ची के साथ कई महीने से लगातार दुराचार कर रहा था। बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों को थोड़ा संदेह हुआ तो उन्होंने यूपी 112 व गगहा थाना पुलिस से इसकी शिकायत की।

गोरखपुर,अमन यात्रा :  गगहा थाना क्षेत्र के सोहगौरा चौकी अंतर्गत 60 वर्षीय एक बुजुर्ग सात वर्षीय पड़ोस की मासूम बच्ची के साथ कई महीने से लगातार दुराचार कर रहा था। बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों को थोड़ा संदेह हुआ। बाद में उन्हें किसी तरह से इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने यूपी 112 व गगहा थाना पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि स्वजन की शिकायत मिली है, जल्द मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।

यह है मामला

बच्ची के स्वजन ने आरोप लगाया कि वह पिछले कई दिनों से बीमार रह रही थी। उसके पेट में दर्द हो रहा था। उसकी स्थिति बिगडऩे पर उससे जानकारी ली गई तो उसने आरोपित के विषय में बताया और कहा कि वह टाफी के बहाने उसे बुलाता था और उसके साथ गलत काम करता था। गुरुवार रात करीब नौ बजे स्वजन उसके पास उलाहना लेकर गए तो वह उनसे विवाद करने लगा। इस दौरान उन्होंने इसकी जानकारी यूपी 112 व गगहा पुलिस को दे दी।

पुलिस के आने पर आरोपित वहां छिप गया था। पुलिस किसी तरह से उसे पकड़कर अपने साथ लेकर गई। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपित थाईलैंड में रह रहा था। वर्ष भर पूर्व वह गांव में आया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बांसगांव जगतराम कन्नौजिया का कहना है कि शिकायतकर्ता व आरोपित दोनों आपस में पट्टीदार हैं। आरोपित को पुलिस हिरासत में लेकर जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

छेड़खानी का आरोपित भेजा गया जेल

Related Articles

AD
Back to top button