कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

साइबर हेल्पलाइन के लिए 155260 पर अपनी शिकायत दर्ज करायें

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शासन की मंशा के तहत बुधवार को बरौर थाना तथा सट्टी में मिशन शक्ति के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं,बालिकाओं को उन्हे उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

Story Highlights
  • महिलाओं,बालिकाओं को उन्हे उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शासन की मंशा के तहत बुधवार को बरौर थाना तथा सट्टी में मिशन शक्ति के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं,बालिकाओं को उन्हे उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हे टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। बुधवार को सट्टी थानांतर्गत जहांगीरपुर स्थित संविलियन विद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश से महिला सुरक्षा टीम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

SUNIT AD
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मी अर्पिता पटेल द्वारा उन्हे महिला हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।महिला पुलिसकर्मी अर्पिता पटेल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना व अनजान व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबरों पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

photo 14 1 1

उन्हे तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी। महिलाएं,बालिकाएं  वूमेन पावर लाइन 1090,आपातकालीन पुलिस 112, महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड लाइन 1098,एंबुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा 102,फायर ब्रिगेड 101 आदि टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं। साथ ही साइबर हेल्पलाइन के लिए 155260 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। थाने पर भी महिला हेल्पलाइन बनाया गया है जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं। महिलाएं थाने पर जाकर भी अपनी समस्या से अवगत करा सकतीं हैं।वहीं बरौर थानांतर्गत बरौर कस्बे में भी महिला पुलिसकर्मी अंशू शर्मा द्वारा महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकारों के विषय में बताया गया।इस मौके पर एसआई प्रेम व महिला पुलिसकर्मी अनामिका मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button