उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले जिम संचालक की सड़क हादसे में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में सड़क हादसे में जिम संचालक की मौत हो गई।मृतक की पहचान राजेंद्र नगर नई बस्ती निवासी 30 वर्षीय शैलेन्द्र यादव के रूप में हुई है।शैलेन्द्र यादव की बाइक मुगल रोड पर एक ट्रक से टकरा गई

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में सड़क हादसे में जिम संचालक की मौत हो गई।मृतक की पहचान राजेंद्र नगर नई बस्ती निवासी 30 वर्षीय शैलेन्द्र यादव के रूप में हुई है।शैलेन्द्र यादव की बाइक मुगल रोड पर एक ट्रक से टकरा गई।उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।हादसा गुरुवार देर शाम उस समय हुआ जब शैलेन्द्र किसी काम से घर से निकले थे।टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।शैलेन्द्र यादव एक जिम संचालक थे और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।उनके भाई पंकज यादव का 22 नवंबर को विवाह होना है।शैलेन्द्र शादी का कार्ड बांटने निकले थे तभी यह हादसा हो गया।परिवार में पत्नी आरती और 6 वर्षीय बेटी नंदिता हैं।जिनका रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।मामले में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button