कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजपा का सदस्यता अभियान दो चरणों में पूरा होगा : प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह

 भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा है कि पार्टी विशाल सदस्यता अभियान प्रारंभ करने जा रही है जो दो चरणों में पूरा होगा।

Story Highlights
  • पहला चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक
  • दूसरा चरण 1 अक्टूबर से15 अक्टूबर तक

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात :  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा है कि पार्टी विशाल सदस्यता अभियान प्रारंभ करने जा रही है जो दो चरणों में पूरा होगा। अभियान का पहला चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तथा दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के मध्य संपन्न कराया जाएगा जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,इसके लिए सदस्यता शुल्क नमो ऐप के माध्यम से डिजिटली भुगतान किया जाएगा।इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक राजपूत, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला,जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ल,राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पाण्डेय,डॉक्टर सतीश शुक्ल,श्याम सिंह सिसोदिया,बंश लाल कटियार, नीरज पाण्डेय, बृजेंद्र सिंह, जीतू त्रिपाठी के अतिरिक्त राम जी मिश्र, श्यामू शुक्ल उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button