कानपुर देहात

भाजपा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला पार्टी कार्यालय पर हुई संपन्न

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला कानपुर देहात भाजपा पार्टी कार्यालय माती में संपन्न हुई कार्यशाला जिलाध्यक्ष एमएलसी अविनाश सिंह चौहान जिला प्रभारी अशोक राजपूत के नेतृत्व में की गई बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला विधानसभा स्तर पर भी आयोजित की जाएगी

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात :  भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला कानपुर देहात भाजपा पार्टी कार्यालय माती में संपन्न हुई कार्यशाला जिलाध्यक्ष एमएलसी अविनाश सिंह चौहान जिला प्रभारी अशोक राजपूत के नेतृत्व में की गई बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला विधानसभा स्तर पर भी आयोजित की जाएगी. 1 मार्च को भोगनीपुर विधानसभा 2 मार्च को सिकंदरा विधानसभा 5 मार्च को रनिया विधानसभा एवं रसूलाबाद विधानसभा में कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिला अध्यक्ष अविनाश चौहान ने संबोधित करते हुए कहाअगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए भाजपा बूथ सशक्तीकरण की अभेद्य व्यूह रचना में युद्ध स्तर पर काम करना है भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता विचार आधारित है।

ये भी पढ़े- युवती के निकाह के पहले दादी की हुई मौत, मातम में बदलीं खुशियां

संगठन में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन की सतत प्रक्रिया है। इसी प्रक्रिया के आधार पर बूथ सशक्तीकरण अभियान प्रारंभ हुआ है। बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का माध्यम हैं जिनके माध्यम से पार्टी की विचारधारा तथा मोदी-योगी सरकारों के निर्णय व योजनाएं हर घर तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हमें सशक्त बूथ संरचना का निर्माण वीडियो करके कानपुर देहात से शत-प्रतिशत परिणाम देना है जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने कहा बूथ सशक्तीकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ विजय का कारक है।

ये भी पढ़े- फंदे से लटका मिला युवती का शव, मामले की जांच शुरू

बूथ सशक्तीकरण अभियान का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बूथ पर हमारी विचारधारा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को बूथ समिति से जोड़कर उन्हें संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय करना है। मजबूत बूथ संरचना से भाजपा बड़े लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में सफल होगी।बूथ सशक्तीकरण अभियान से बूथ की अभेद्य व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे। बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। संगठन के सभी कार्यक्रमों के साथ ही बूथ के प्रत्येक मतदाता तथा लाभार्थी से सतत संपर्क व संवाद से बूथ सशक्त बनता है। इस दौरान महामंत्री बबलू शुक्ला रामजी गुप्ता रागिनी भदोरिया मनोज शुक्ला बृजेंद्र सिंह के पी सिंह रवी सतीजा बबलू कटियार विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी अनिरुद्ध सिंह आदि रहे।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सरप्लस अध्यापकों का जिले के अंदर होगा स्वैच्छिक समायोजन

राजेश कटियार, कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को स्वेच्छा से जिले के अंदर (अंतःजनपदीय)…

58 minutes ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

14 hours ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

17 hours ago

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…

18 hours ago

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

18 hours ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

19 hours ago

This website uses cookies.