कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजपुर में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर

भेजा गया जिला अस्पताल

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर कस्बे में शनिवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थों खा लिया।हालत बिगड़ने पर उसे राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया।

जहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।युवक की पहचान पटेल नगर निवासी देवीदीन के 37 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है।आशीष ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे आनन फानन में तत्काल निजी वाहन से राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

जहां मौजूद चिकित्सक प्रियंक तिवारी ने उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में करंट से मोर झुलसा,वन विभाग ने किया उपचार

Related Articles

AD
Back to top button