लखनऊउत्तरप्रदेश

भाजपा ने जारी की जिला पंचायत सदस्यों की पहली सूची,देखे

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों की पहली सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश तथा देश की सत्ता पर काबिज भाजपा ने पहली सूची में 12 जिलों के प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया है।

लखनऊ,अमन यात्रा :  उत्तर प्रदेश में गांव की सरकार पर भी अपना दबदबा कायम रखने की बड़ी तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों की पहली सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश तथा देश की सत्ता पर काबिज भाजपा ने पहली सूची में 12 जिलों के प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया है।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्यों की पहली सूची जारी की है। इसमें पहले आठ जिलों के प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी की गई। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। शासन-प्रशासन से लेकर पार्टियों और दावेदारों ने सभी ने अपनी कमर कस ली है और ताबड़तोड़ तैयारियों में जुट गए हैं।

Gazia%20amd

इसके बाद चार और जिलों के प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी गई। भाजपा ने शुक्रवार को पहले दिन जिलों के जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी की, उनमें गाजियाबाद, महोबा, सहारनपुर, चित्रकूट, कानपुर नगर, रामपुर, संत कबीर नगर तथा गोरखपुर के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के नाम थे।

saha

इसके बाद पार्टी ने एक और सूची जारी कर दी। इसमें झांसी, रायबरेली, श्रावस्ती तथा अयोध्या के प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी ने तीसरी सूची में आगरा, हाथरस, बरेली, जौनपुर, भदोही तथा प्रयागराज के प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया।  आज जारी भारतीय जनता पार्टी की सूची में 417 पंचायत सदस्य उम्मीदवारों का नाम हैं।

Ram%20pu

पार्टी गांव की सरकार बनाने की ओर लगी है। पार्टी प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी का सिंबल प्रदान कर रही है।

Related Articles

AD
Back to top button