भाजपा सरकार में महिलाएं नही है सुरक्षित : शाहीन फातमा
शाहीन फातमा ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के मन से कानून का डर समाप्त हो गया है पुलिस प्रशाशन न तो सुरक्षा दे पा रहा है।

कानपुर,अमन यात्रा । समाजवादी पार्टी महिला सभा की तेज तर्रार नगर सचिव शाहीन फातमा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता को सुरक्षा देने पर पूरी तरह नाकाम हुई है और प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। सपा महिला सभा नगर सचिव शाहीन फातमा ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं से होने वाली दरिंदगी के खिलाफ वर्तमान सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश बलात्कारियों का हब बन चुका है पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चली है। महिलाओं को सुरक्षा देने पर योगी सरकार पूरी तरह से विफल है। शाहीन फातमा ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के मन से कानून का डर समाप्त हो गया है पुलिस प्रशाशन न तो सुरक्षा दे पा रहा है। न ही कोई ठोस न्याय संगत कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं की आवाज उठाना, दमन की राजनीति के खिलाफ संघर्ष करना , किसानों, व्यापारियों, और महिलाओं के हित की बात करना गलत है तो समाजवादी पार्टी का एक एक समर्पित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस बात से संकल्पित है की हम आवाज़ उठाने का काम करेंगे और दमन के खिलाफ लड़ेंगे और जो लोग हमारे अधिकारों का हनन करेंगे उनको मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेंगे इस दौरान उनके महिला सभा की कई सम्मानित पदाधिकारी गण भी मुख्य रूप से मौजूद रही।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.