भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात नए कलेवर में पहली बैठक आयोजित करेगी कल
रेणुका सचान की अध्यक्षता वाली बैठक में प्रकाश पाल देंगे सफलता का गुरुमन्त्र

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: संगठन में नए पुराने चेहरों को नए दायित्व देने के बाद भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात अपने कार्यकर्ताओं को एक बार फिर एक साथ बैठने जा रही है जिसमें यशस्वी जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के साथ पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी करेंगे।
कल यानि 24 मार्च 2026 अपरान्ह 12:00 बजे संपन्न होने जा रही इस बैठक को परिचय बैठक का नाम दिया गया है जिसमें सभी मंडल अध्यक्ष तथा जो नियुक्त पदाधिकारी शामिल किए जाएंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि पार्टी के जिला कार्यालय पर संपन्न होने जा रही इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़े- पुखरायां में गणगौर यात्रा का भव्य आयोजन,श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ विसर्जन



