कानपुर देहात में हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली कोतवाली क्षेत्र में जय गुरुदेव के सत्संग में जाते समय एक बुजुर्ग की गुरुवार शाम हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई।घटना भुजपुरा पुल पर हुई

- सत्संग के लिए जाते समय हुआ हादसा
- पुलिस कार्यवाही में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली कोतवाली क्षेत्र में जय गुरुदेव के सत्संग में जाते समय एक बुजुर्ग की गुरुवार शाम हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई।घटना भुजपुरा पुल पर हुई।मृतक की पहचान जुगराजपुर शिवली निवासी 67 वर्षीय श्रीरामपाल के रूप में हुई है।श्रीरामपाल शाम करीब चार बजे साइकिल से सत्संग के लिए जा रहे थे।भुजपुरा नदी पुल पर पहुंचते ही अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर वह वहीं बैठ गए।दर्द के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।परिजनों की सूचना पर अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार यादव और मैथा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि परिजनों की फौती सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



