कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
रविवार को रनियां सहित औद्योगिक क्षेत्र में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
220 केवी विद्युत उपकेंद्र रनिया के निर्गत कुछ 33 केवी पोषकों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

रनियां। 220 केवी विद्युत उप केंद्र रनिया में 21 सितंबर दिन रविवार को उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए खराब हुए कन्डक्टरों को बदलने व बस आइसोलेटर के अनुसरण कार्य हेतु 33 केवी मेंन बस 1 का शटडाउन के चलते सुबह 10.30 बजे से दोपहर 02.30 तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
220 केवी विद्युत उपकेंद्र रनिया के निर्गत कुछ 33 केवी पोषकों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें 33 के वी चकरपुर, केपीपी, सरवन खेड़ा, रनिया, जीपीएल, फ्रंटियर, आदित्य फ्लेक्सी पैक, वी के एग्रीकल्चर कामधेनु की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उक्त जानकारी उपखंड अधिकारी सत्य प्रकाश ने दी।



