कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भारी बारिश की संभावना के चलते कानपुर में कल स्कूल बंद

मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए, जिलाधिकारी ने कल यानी 5 अगस्त, 2025 को कानपुर में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

Story Highlights
  • यह आदेश कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा.

कानपुर नगर: मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए, जिलाधिकारी ने कल यानी 5 अगस्त, 2025 को कानपुर में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

यह आदेश कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा, जिसमें परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, और आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूल शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित स्कूलों से इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है।

Related Articles

AD
Back to top button