कविता

“भाव तुलसी के”

अमन यात्रा

श्रीराम की आराधना हो, भाव तुलसी के।
काव्य की नित साधना हो, भाव तुलसी के।
आओ हम चिंतन करें बालपन के राम का,
वात्सल्य की बस कल्पना हो,भाव तुलसी के।
जो चरण तारें अहिल्या भक्त हितकारी बने,
उन पद कमल की वन्दना हो,भाव तुलसी के।
सर्व जन कल्याण का,ध्येय हो सबका “रमन”
प्रभु प्रेम की बस कामना हो,भाव तुलसी के।
हम सारथी साहित्य के,सार्थक होगा सृजन,
निज राष्ट्र हित की भावना हो,भाव तुलसी के।
साहित्य सागर पर बने, सेतु सुन्दर भक्ति का,
फिर शम्भु की स्थापना हो, भाव तुलसी के।
हार जाएंगे सभी कलि के दशानन देखना,
यदि साथ में सद्भावना हो, भाव तुलसी के।
रघुनाथ का मन्दिर बने, मन अवध आँगन,
श्रीराम ही की प्रार्थना हो, भाव तुलसी के।
रमाकान्त त्रिपाठी
“जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम”
जनपद कानपुर देहात
मो.9450346879
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

19 hours ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

2 days ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

2 days ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

2 days ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

2 days ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

3 days ago

This website uses cookies.