उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण बदला गया स्कूलों का समय
लगाातर बढ़ती गर्मी को देखते हुए कानपुर देहात में जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। अब कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी हालांकि शिक्षकों को दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों को करना होगा

कानपुर देहात। लगाातर बढ़ती गर्मी को देखते हुए कानपुर देहात में जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। अब कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी हालांकि शिक्षकों को दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों को करना होगा। यह निर्णय बच्चों को लू और तेज धूप से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी ने आदेश जारी कर दिया है जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश का अभी इंतजार है।



