कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय जरूरी कार्यों को छोड़कर घर से बाहर न निकलें : प्रभारी चिकित्साधिकारी

मलासा विकासखंड के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अल- रोग से पीड़ित कुल 89 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया।इस दौरान डिप्टी सीएमओ द्वारा बरौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।र

Story Highlights
  • अलग-अलग रोंगों से पीड़ित कुल 89 मरीजों का किय गया उपचार

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अल- रोग से पीड़ित कुल 89 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया।इस दौरान डिप्टी सीएमओ द्वारा बरौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।

photo 9 1 2

रविवार को विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 36 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टर शशि तथा डॉक्टर पूनम हंस द्वारा किया गया तथा उन्हे दवा वितरित की गई। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ एपी वर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। वहीं मलासा में  कुल 22 तथा जरसेन में 31मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित की गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास कुमार ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होने लोगों को भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय जरूरी कार्यों को छोड़कर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी।

photo 11 1 2

घर से बाहर निकलने पर फुल आस्तीन के ही कपड़े पहनकर निकलने,अधिक से अधिक मात्रा में पानी का इस्तेमाल करने,ग्लूकोज का इस्तेमाल करने,रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से ही परामर्श लेने तथा जांच उपरांत ही मेडिसन का सेवन करने की बात कही।

photo 12 1 1

इस मौके पर डॉक्टर सौरभ सचान,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,त्रिलोकीनाथ,मिथुनपाल, एल टी योगेंद्र सिंह,रामप्रताप, फहीम,शिवम,संगिनी रीता, ललिता, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button