भीषण गर्मी के चलते सरकारी स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। गर्म हवा के प्रकोप से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के मदद्देनजर बुधवार को विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणधीन कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है

कानपुर देहात। भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। गर्म हवा के प्रकोप से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के मदद्देनजर बुधवार को विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणधीन कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है। नर्सरी से कक्षा 8वीं तक सभी स्कूलों में गुरुवार से अग्रिम आदेशों तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के आदेश भी बीएसए ने दिए हैं। सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे के बीच कक्षाओं में पंखा, कूलर, शीतल पेयजल, ईनो, इलेक्ट्रॉल, एनर्जल आदि व्यवस्थाएं स्कूल प्रबंधन एवं प्रधानाध्यापकों को करनी होंगी। इस दौरान स्कूल परिसर में खुले स्थान पर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक व अन्य सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अध्यापक व अन्य विद्यालय कर्मचारी पूर्व निर्देशों के अनुसार विद्यालय और निर्वाचन कार्य जारी रखेंगे। लापरवाही पर समस्त जिम्मेदारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों की होगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

36 minutes ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

54 minutes ago

दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

उरई, जालौन। रविवार रात एक दुखद घटना में झांसी से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी…

1 hour ago

जिलाबदर अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार: चुर्खी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…

1 hour ago

मनरेगा मजदूरों का फूटा गुस्सा, 40 दिन काम करने के बाद भी मजदूरी नहीं

उरई, जालौन। माधौगढ़ ब्लॉक के रूपापुर ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरों को 40 दिन मजदूरी…

1 hour ago

देश में डिजिटल जनगणना को लेकर केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी, 2027 से शुरू होगा सर्वे

राजेश कटियार,कानपुर देहात। देश में लंबे समय से प्रतीक्षित जनगणना की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप…

2 hours ago

This website uses cookies.