कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में रेलवे ट्रैक किनारे क्षत विक्षत अवस्था में मिला महिला का शव,नहीं हो सकी पहचान

पुलिस शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डींग रेलवे क्रॉसिंग के निकट रेलवे ट्रैक किनारे एक 45 वर्षीय महिला का क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला है।महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।

हादसा मंगलवार सुबह करीब 7.40 बजे कोतवाली क्षेत्र के डींग रेलवे क्रॉसिंग से करीब 500 मीटर दूरी पर मलासा रेलवे स्टेशन की तरफ झांसी कानपुर जाने वाली अप लाइन के खंबा नंबर 1297/23.21 के मध्य हुआ।हादसे में किसी ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवीपुर अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।मृतक महिला ने अपने शरीर पर हल्के लाल रंग की साड़ी पहन रखी है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए लोगों से मदद की अपील की है।पुलिस ने अज्ञात महिला के शव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर संपर्क सूत्र प्रभारी निरीक्षक थाना भोगनीपुर 9454403693 तथा संपर्क सूत्र चौकी प्रभारी देवीपुर 9695814001 पर सूचना देने की बात कही है।चौकी प्रभारी देवीपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button