कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: 01 जनवरी 2025 से लागू होंगी नई प्रदूषण जांच शुल्क दरें
परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में परिवहन विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त 18 प्रदूषण जांच केंद्रों में वाहनों के प्रदूषण उत्सर्जन की जांच के बाद जारी किए जाने वाले ऑनलाइन पॉल्युशन अंडर कंट्रोल (PuC) सर्टिफिकेट के लिए शुल्क में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

कानपुर देहात: परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में परिवहन विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त 18 प्रदूषण जांच केंद्रों में वाहनों के प्रदूषण उत्सर्जन की जांच के बाद जारी किए जाने वाले ऑनलाइन पॉल्युशन अंडर कंट्रोल (PuC) सर्टिफिकेट के लिए शुल्क में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह नई दरें 01 जनवरी 2025 से लागू होंगी और वाहन की कैटेगरी के अनुसार निम्नवत होंगी:
- पेट्रोल चलित दो पहिया वाहन: ₹65
- तिपहिया वाहन (पेट्रोल, एलपीजी, सीएनजी): ₹85
- चार पहिया वाहन (पेट्रोल, एलपीजी, सीएनजी): ₹85
- डीजल वाहन: ₹115
यह नई दरें वाहन मालिकों को 1 जनवरी 2025 से लागू शुल्क के हिसाब से भुगतान करने के लिए निर्देशित की गई हैं।



