कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर तहसील में एडीएम न्यायिक अमित राठौर ने सुनीं जनसमस्याएं,शिकायतों का किया गया निस्तारण

भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम न्यायिक ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 162 शिकायतों में से 06 का निस्तारण मौके पर किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम न्यायिक ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 162 शिकायतों में से 06 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।शनिवार को भोगनीपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।एडीएम न्यायिक अमित कुमार राठौर ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना।

photo 19 1 3

इस दौरान सर्वाधिक राजस्व विभाग से संबंधित 79 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई।वहीं विधुत विभाग से 13,पुलिस 22,आपूर्ति 08,खंड विकास अधिकारी अमरौधा 22,खंड विकास अधिकारी मलासा 08 तथा अन्य 10 मामलों समेत कुल 162 शिकायतें दर्ज की गई।प्राप्त शिकायतों में से 06 का निस्तारण मौके पर कराया गया।वहीं शेष के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों को दिए गए।एडीएम न्यायिक अमित कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते गुणवत्तापूर्ण  निस्तारण कराएं।

photo 18 1 3

शिकायतों का फीडबैक लिया जायेगा।इस मौके पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर सर्वेश कुमार सिंह,तहसीलदार सुनील कुमार,क्षेत्राधिकारी संजय सिंह,खंड विकास अधिकारी अमरौधा गजेंद्र तिवारी,खंड विकास अधिकारी मलासा संजू सिंह,चिकित्साधीक्षक डॉ अनूप सचान,प्रभारी चिकिसाधिकारी डॉक्टर विकास कुमार,एडीओ पंचायत रामप्रकाश पाठक,आदित्य शुक्ला,राजस्वकर्मी प्रतीक बाजपेई,एसडीओ पुखरायां आर के वर्मा समेत अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button