उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन,कुल 06 शिकायतों का किया गया निस्तारण

भोगनीपुर तहसील में करीब दो माह के लंबे अंतराल के बाद शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया।वहीं कुछ शिकायतों के लिए गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता के कारण जनपद में करीब दो माह से सम्पूर्ण समाधान दिवस ठप चल रहा था

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील में करीब दो माह के लंबे अंतराल के बाद शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया।वहीं कुछ शिकायतों के लिए गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता के कारण जनपद में करीब दो माह से सम्पूर्ण समाधान दिवस ठप चल रहा था।आचार संहिता के हटते ही दो माह के लंबे अंतराल के बाद जनपद में शनिवार को पुनः सम्पूर्ण समाधान दिवस का संचालन शुरू किया गया।जहां पर भोगनीपुर तहसील में फरियादियों के द्वारा अलग अलग विभाग के लिए कुल 73 शिकायतें दर्ज कराई गईं।जिनमें सर्वाधिक 40 मामले भूमि विवाद से जुड़े हुए दर्ज कराए गए।वहीं पुलिस विभाग से संबंधित 14,खंड विकास अधिकारी अमरौधा 10,वैधुत संबंधी चार तथा अन्य मामलों संबंधी 05 मिलाकर कुल 73 मामले दर्ज किए गए।प्राप्त शिकायतों में से 06 का निस्तारण मौके पर किया गया।वहीं शेष शिकायतों ने गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों को दिए गए।

Related Articles

AD
Back to top button