कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर तहसील : 94 शिकायतों में कुल सात का निस्तारण

भोगनीपुर तहसील परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया वहीं शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को दिए गए।

Story Highlights
  • उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी तथा क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया वहीं शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को दिए गए। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी तथा क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया।

PHOTO 13 1 3

इस अवसर पर सर्वाधिक 35 शिकायतें राजस्व संबंधी मामलों की दर्ज की गईं।वहीं पुलिस की 21,खंड विकास अधिकारी मलासा नौ,खंड विकास अधिकारी अमरौधा सात,विधुत छः,आपूर्ति विभाग सात तथा अन्य मामलों संबंधी कुल नौ शिकायतें दर्ज की गईं।प्राप्त 94 शिकायतों में कुल सात का निस्तारण मौके पर करा दिया गया शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को दिए गए।

PHOTO 15 1 2

उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर समय के अंदर कराना सुनिश्चित करें।इस कार्य में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार,खंड विकास अधिकारी मलासा संजू सिंह,ई ओ अजय कुमार,नायब तहसीलदार समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button