कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर पुलिस ने 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, भोगनीपुर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।

पुखरायां। जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, भोगनीपुर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है।

उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार रंजन ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। रात करीब 10 बजे, नोनापुर मोड़ से लगभग 50 मीटर दूर, भोगनीपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखा। तलाशी लेने पर उसके पास से 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब मिली।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कमलेश उर्फ गुड्डू पाठक, निवासी गौर, थाना भोगनीपुर के रूप में बताई। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button