कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सपा व्यापार सभा का आरोप: ‘सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार से व्यापारी परेशान’

रनियां में प्रेस वार्ता कर प्रदेश उपाध्यक्ष हरदीप सिंह राखरा ने उठाया मुद्दा; जेम पोर्टल में भ्रष्टाचार और विभागों द्वारा शोषण का लगाया आरोप।

रनियां। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरदीप सिंह राखरा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों व भ्रष्टाचार के कारण व्यापारी व उद्यमियों के शोषण के चलते प्रदेश भर में व्यापारी परेशान है। इसके चलते शनिवार को एक प्रतिष्ठान में व्यापार सभा केे पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार की ओर से जेम पोर्टल के जरिए हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर निशाना बनाया। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि त्यौहार के समय सरकारी बैंक के द्वारा चेको की क्लियरिंग एक सप्ताह में न होने से व्यापारी लेन देन नहीं कर पा रहे है। आए दिन लूटपाट, चोरी, छीना छपटी रोजाना दिनचर्या आदि का हिस्सा बनता जा रहा है। त्योहारी सीजन में घटनाएं बढ़ने से व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकारी खरीद जेम पोर्टल में सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 में दस हजार सूक्ष्म इकाइयां कार्यरत थी। वर्तमान में दो हजार सूक्ष्म इकाइयां बचाने के लिए लड़ रही है। बताया कि आठ हजार इकाइयां बंद हो चुकी है। जिससे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि फायर विभाग, प्रदूषण विभाग, खाद्य विभाग, बाट एवं माप विभाग लेवर विभाग आदि के द्वारा खुलेआम शोषण किया जा रहा है। जिसकी कही पर सुनवाई नहीं है। सरकार द्वारा राजस्व के टारगेट फिक्स करने के नाम पर खुली लूट हो रही है। इस दौरान व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्ता, रनियां नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि राम किशोर दिवाकर, शिवभजन आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात : पीएम की 42,000 करोड़ की योजनाओं का सजीव प्रसारण, कानपुर देहात के किसानों ने लिया लाभ

Related Articles

AD
Back to top button