कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में अवैध मिट्टी खनन कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त,पुलिस ने की कार्यवाही

यह कार्यवाही अवैध मिट्टी खनन को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

पुखरायां।कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने बिल्हापुर गांव के पास अवैध मिट्टी खनन कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया है।यह कार्यवाही अवैध मिट्टी खनन को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बिल्हापुर के निकट बिना नंबर के दो ट्रैक्टरों को रोका गया।इनमें अवैध रूप से खनन की गई मिट्टी भरी हुई थी।पुलिस ने चालकों से ट्रैक्टरों और मिट्टी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे।परन्तु चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।जिसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर भोगनीपुर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है।

अवैध मिट्टी खनन की इस घटना की सूचना खनन विभाग और राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अग्रिम कार्यवाही के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।

Related Articles

AD
Back to top button