भोगनीपुर में ‘एक उम्मीद’ टीम का जनसंपर्क अभियान
ठाकुरपुरवा गाँव में बच्चों को बांटी गई निःशुल्क शिक्षण सामग्री

भोगनीपुर: भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अमरौधा विकासखंड में रविवार को ‘एक उम्मीद’ जनकल्याण सेवा समिति ने ठाकुरपुरवा गाँव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान समिति ने गाँव के लोगों को अपने सामाजिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों के बारे में जानकारी दी।
‘एक उम्मीद’ की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीता यादव के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। समिति के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल अपनी टीम के साथ गाँव पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि कैसे उनकी संस्था समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही है।
समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए, गाँव के कई लोगों ने ‘एक उम्मीद’ से जुड़कर काम करने की इच्छा जताई। अभियान के अंत में, टीम ने सभी भाई-बहनों को कैलेंडर बांटे और बच्चों को निःशुल्क पठन-पाठन सामग्री दी। शैक्षिक सामग्री पाकर बच्चे बेहद खुश हुए।
इस मौके पर आशा पाल, गीता देवी, संगीता देवी, माधुरी, सुनीता पाल, ममता देवी, सुधा, गुड्डू, दुर्गेश, अनुज कुमार, द्विवेश कुमार और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।



