कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में केएएफ ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा मुफ्त राशन

मासिक सेवा से मिलती है बड़ी राहत

मो. रईस, भोगनीपुर: जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में सामाजिक सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। खुद्दाम ए असगर फाउंडेशन (केएएफ) ट्रस्ट द्वारा हर महीने की तरह इस माह भी जामिया मिस्बाहुल उलूम के परिसर में मुफ्त राशन वितरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में जरूरतमंद और गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।

ट्रस्ट के सदर सैयद गुलाम हाफिज की देखरेख और मार्गदर्शन में यह मासिक कैंप नियमित रूप से लगाया जाता है। ट्रस्ट का उद्देश्य ऐसे लोगों की मदद करना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें दैनिक भोजन के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

सर्वे के आधार पर होती है मदद

ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, केएएफ ट्रस्ट द्वारा यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है कि राशन केवल उन्हीं लोगों को मिले जो वास्तव में इसके पात्र हैं। इसके लिए ट्रस्ट एक सर्वे कराता है और उसी सर्वे के आधार पर पात्र लोगों को हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाता है।

राशन प्राप्त करने के इच्छुक या जरूरतमंद लोग ट्रस्ट के कार्यालय से आवश्यक फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं, जिसके बाद पात्रता सुनिश्चित होने पर उन्हें भी इस मासिक वितरण से जोड़ा जाएगा। ट्रस्ट के इस निरंतर प्रयास की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

ये भी पढ़े- दहेज हत्या का वांटेड अभियुक्त गिरफ्तार! 10 महीने से फरार आरोपी को रसूलाबाद पुलिस ने दबोचा

Related Articles

AD
Back to top button