कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
भोगनीपुर में क्षेत्राधिकारी ने सुनीं शिकायतें,निस्तारण के दिए निर्देश
भोगनीपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी ने जनसुनवाई की।इस अवसर पर शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।

कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी ने जनसुनवाई की।इस अवसर पर शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।
शनिवार को कोतवाली भोगनीपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर पुलिस तथा राजस्व से संबंधित कुल 05 मामले दर्ज कराए गए।क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह ने शिकायतों को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
इस कार्य में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर कोतवाल अंजन कुमार सिंह,इंस्पेक्टर क्राइम अमरेंद्र बहादुर सिंह समेत पुलिसकर्मी व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।



