उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में चला महिला जागरूकता अभियान,टोल फ्री नंबरों की दी गई जानकारी

जनपद कानपुर देहात में महिला सशक्तीकरण व नारी सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत गुरुवार को थाना भोगनीपुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा कस्बा भोगनीपुर में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई

पुखरायां।जनपद कानपुर देहात में महिला सशक्तीकरण व नारी सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत गुरुवार को थाना भोगनीपुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा कस्बा भोगनीपुर में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।गुरुवार को भोगनीपुर कस्बे के मुख्य बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की वरिष्ठ उप निरीक्षक सुमन दीक्षित व महिला आरक्षी दीपा यादव ने कहा कि अगर स्कूल कॉलेज,रास्ते आते जाते कोई मनचला,शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि यूपी सरकार द्वारा महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।जहां पुलिस अधिकारी कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं।महिलाएं बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन पुलिस सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098,एम्बुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं बालिकाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

AD
Back to top button