उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
भोगनीपुर में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल,हालत गंभीर
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में लश्करी बाबा मजार के पास गुरुवार को एक डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

- भेजा गया जिला अस्पताल
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में लश्करी बाबा मजार के पास गुरुवार को एक डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।युवक को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के माचा गांव निवासी विमल कुमार अपनी बाइक से पुखरायां जा रहे थे।रास्ते में भोगनीपुर कस्बा स्थित लश्करी बाबा मजार के निकट एक तेज रप्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में विमल गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने विमल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां उनका उपचार जारी है।



