भोगनीपुर में तेज रप्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल,भेजा गया अस्पताल
हादसे में कंधिया गांव का फेरीवाला बबलू गंभीर रूप से हुआ घायल।
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हलधरपुर क्रॉसिंग के निकट शुक्रवार सुबह एक तेज रप्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।
घायल की पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कंधिया गांव निवासी बाबू के 45 वर्षीय पुत्र बबलू के रूप में हुई है।बबलू गांव गांव घूमकर फेरी लगाने का काम करता है।रोज की भांति शुक्रवार सुबह वह काम पर निकला था।तभी हलधरपुर क्रॉसिंग के पास एक तेज रप्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही एस आई अतेंद्र कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में बीमारी के चलते बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम



