उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में मिला अज्ञात महिला का शव,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त में जुट गई है।एस आई अवनीश कुमार ने बताया कि रूबी हॉस्पिटल से एक अज्ञात महिला को मृत अवस्था में पुखरायां सीएचसी लाया

Story Highlights
  • पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त में जुट गई है।एस आई अवनीश कुमार ने बताया कि रूबी हॉस्पिटल से एक अज्ञात महिला को मृत अवस्था में पुखरायां सीएचसी लाया गया था।अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि उक्त अज्ञात महिला सड़क दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल लाई गई थी।महिला की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की शिनाख्त के लिए लोगों से मदद की अपील की है।महिला की उम्र करीब 65 वर्ष है और वह अपने शरीर पर लाल रंग की साड़ी पहने हुए है।पुलिस ने अज्ञात शव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर संपर्क सूत्र हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक अवनीश वर्मा थाना भोगनीपुर 9450039381 तथा संपर्क सूत्र प्रभारी निरीक्षक थाना भोगनीपुर 9454403693 पर सूचना देने की बात कही है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button