G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

भोगनीपुर में यमुना नदी के किनारे मिला अधेड़ का शव

16 सितंबर से था लापता, परिजनों में मचा कोहराम ,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के यमुना नदी के किनारे गुरुवार को एक अधेड़ का शव मिला है।मृतक की पहचान जालौन जनपद के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के सिंहरा निवासी राजाराम राठौर के 55 वर्षीय पुत्र देव प्रकाश के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक देव प्रकाश 16 सितंबर से घर से लापता था।

उन्होंने देव प्रकाश की गुमशुदगी की रिपोर्ट सिरसा कलार थाने में दर्ज कराई थी।गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे देव प्रकाश का शव दौलतपुर के यमुना नदी किनारे मिला।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मंगलपुर पुलिस ने पकड़े दो गांजा तस्कर

राहुल कुमार/झींझक: कानपुर देहात पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में, पुलिस… Read More

49 minutes ago

आरटीई प्रवेश में अभिभावक अब नहीं कर पाएंगे धांधली

कानपुर देहात। आरटीई के तहत अलाभित और दुर्बल वर्ग के बच्चों के निजी स्कूलों में नि:शुल्क दाखिले के लिए होने… Read More

59 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ

कानपुर देहात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत, कानपुर देहात… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में पशु आहार चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात:  कानपुर देहात की रनियाँ पुलिस ने एक बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश… Read More

1 hour ago

नवरात्रि/दशहरा से पहले कानपुर देहात में मिलावट रोकने के लिए अभियान तेज

कानपुर देहात- आगामी नवरात्रि और दशहरा त्योहारों के मद्देनजर, कानपुर देहात में खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.