भोगनीपुर में यमुना नदी के किनारे मिला अधेड़ का शव
16 सितंबर से था लापता, परिजनों में मचा कोहराम ,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के यमुना नदी के किनारे गुरुवार को एक अधेड़ का शव मिला है।मृतक की पहचान जालौन जनपद के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के सिंहरा निवासी राजाराम राठौर के 55 वर्षीय पुत्र देव प्रकाश के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक देव प्रकाश 16 सितंबर से घर से लापता था।
उन्होंने देव प्रकाश की गुमशुदगी की रिपोर्ट सिरसा कलार थाने में दर्ज कराई थी।गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे देव प्रकाश का शव दौलतपुर के यमुना नदी किनारे मिला।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



