कानपुर देहात में नाबालिक से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस ने आरोपी को अंबियापुर अंडरपास के पास दबोचा

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे तथा महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य हेतु थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता के पिता ने नारायनपुर कमालपुर निवासी सत्येंद्र कुमार पर अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते 10 सितंबर की सुबह उनकी नाबालिक पुत्री साइकिल से पड़ोस के एक स्कूल में पढ़ने के लिए जाने के वास्ते घर से निकली थी।तभी रास्ते में कॉलेज से पहले गांव का एक युवक सत्येंद्र कुमार बाइक लेकर उसका पीछा करते हुए आ गया तथा उसे स्कूल छोड़ने के बहाने बहला फुसलाकर बाइक में बिठाकर अपने साथ ले गया।
स्कूल छोड़ने के बजाय आरोपी उसे कहिंजरी स्थित अपनी बीज भंडार की दुकान में ले गया।जहां पर उसने उसकी पुत्री को करीब 6 घंटे जबरन रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वह उसे बाइक में बिठाकर जहां पर उसकी साइकिल खड़ी थी छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।गुरुवार को विवेचना उपरांत चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा की टीम ने आरोपी सत्येंद्र कुमार को मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 9 बजे थाना क्षेत्र के अंबियापुर अंडरपास के पास दबोचा लिया।
पूँछतांछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।



