कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला से ब्लैकमेलिंग कर शारीरिक शोषण के मामले में आरोपी गिरफ्तार

चाय पिलाने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म

सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी, भेजा जेल

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना शिवली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने एक महिला की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।पूँछतांछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर चाय पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद उसकी अश्लील और आपत्तिजनक फोटो वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।इन्हीं वीडियो के आधार पर आरोपी बार बार शारीरिक संबंध बनाने और रूपये की मांग करने लगा।विरोध करने पर आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और पीड़िता की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी।

विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा निवासी ग्राम बरौली थाना जवा जनपद अलीगढ़ हालपता शांति कॉलोनी इटावा को सुबह करीब 9.50 बजे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार,एस आई राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल रवि का सराहनीय योगदान रहा।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े- 

Related Articles

AD
Back to top button