कानपुर देहात में डीएफसी लाइन के निकट मिला अज्ञात युवक का शव,नहीं हो सकी शिनाख्त
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा रेलवे स्टेशन के डीएफसी डाउनलाइन के पास शुक्रवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई।परंतु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है

- पुलिस शिनाख्त में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा रेलवे स्टेशन के डीएफसी डाउनलाइन के पास शुक्रवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई।परंतु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात शव की शिनाख्त में जुट गई है।मृतक का रंग सांवला,चेहरा गोल,सिर व दाढ़ी के बाल काले सफेद,नाक,कान,कद औसत,लंबाई 5 फुट 5 इंच है।मृतक शरीर पर लाल रंग की टीशर्ट,कत्थई रंग का कोट,सफेद बनियान,कत्थई कलर का हॉफ चेकदार पेंट,स्लेटी रंग का फुल पैंट,एसबीएम कंपनी के काले व हरे रंग के जूते तथा कत्थई रंग के मोजे पहने हुए है।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।



