कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने और जातिसूचक गालियां देने का है आरोप।

कानपुर देहात की मंगलपुर थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने उठाया था आत्मघाती कदम

घटनाक्रम के अनुसार, 11 जनवरी 2026 को वादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अभियुक्त सचिन उर्फ मयंक राजपूत उसकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। जब परिवार ने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की, तो अभियुक्तों ने घर आकर गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। इस भद्दे बर्ताव और निरंतर उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर युवती ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया था।

घेराबंदी कर बम्बा पुलिया से दबोचा गया आरोपी

पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108, 352 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी सचिन को सबलपुर गांव के पास बम्बा पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की उम्र 22 वर्ष है और वह गुसाई पुरवा का निवासी है।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा और स्वावलंबन के गुर

Related Articles

AD
Back to top button