कानपुर देहात

मंडलायुक्त राजशेखर ने अकबरपुर इंटर कॉलेज से निकाली तिरंगा रैली  को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कानपुर मंडल मंडलायुक्त डॉ0 राजशेखर ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अकबरपुर इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उक्त तिरंगा रैली अकबरपुर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए अकबरपुर इंटर कॉलेज में समाप्त हुई.

कानपुर देहात,अमन यात्रा : कानपुर मंडल मंडलायुक्त डॉ0 राजशेखर ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अकबरपुर इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उक्त तिरंगा रैली अकबरपुर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए अकबरपुर इंटर कॉलेज में समाप्त हुई, इस मौके पर मंडलायुक्त सहित जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक सुनीति, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने तिरंगा झंडा लेकर पैदल भ्रमण किया ।
तिरंगा रैली में अकबरपुर इंटर कॉलेज के भारी संख्या में बच्चे आदि लोग सम्मिलित हुए । इस अवसर पर मंडलायुक्त सहित जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने 75 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों जिसमें वागेश चंद्र, गिरजा दत्त त्रिपाठी, कृष्ण ओमर, जगदीश अग्निहोत्री, महेश मिश्रा,  पीर अली हाजी जी आदि को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें सम्मानित।
इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष इस वर्ष पूर्ण हो रहे हैं सभी लोग 11 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें तथा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाएं, इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद के सभी लोग हर घर तिरंगा अभियान में प्रतिभाग करें तथा इस आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करें।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अकबरपुर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य भारत सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर आदि अधिकारीगण एवं भारी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

19 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

2 days ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

2 days ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

2 days ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

2 days ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

2 days ago

This website uses cookies.