कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

इच्छुक खिलाड़ी जिला स्तरीय ट्रायल्स कुश्ती प्रतियोगिता हेतु करें संपर्क 

खेल निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 28 से 30 सितम्बर, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, स्पोर्टस स्टेडियम, गोरखपुर में आयोजित की जानी है, जिसमें कानपुर मण्डल की टीम भाग लेगी।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। खेल निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 28 से 30 सितम्बर, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, स्पोर्टस स्टेडियम, गोरखपुर में आयोजित की जानी है, जिसमें कानपुर मण्डल की टीम भाग लेगी।

उक्त प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता से पूर्व जिला स्तरीय ट्रायलस / चयन 23 सितम्बर 2023 को अपरान्ह 2:00 बजे से जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में तथा मण्डल स्तरीय ट्रायलस / चयन 25 सितम्बर 2023 को अपरान्ह 3:00 बजे से राज नारायण खेल विकास संस्थान, लाल्हेपुर, उदयपुर, कानपुर में आयोजित किया जायेगा, जिसमें खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है । ( खिलाड़ियों की आयु वर्ष 2003 से 2005 जबकि 2006 में जन्में खिलाड़ी चिकित्सक अथवा माता- पिता के प्रमाण पत्र के साथ लाना अनिवार्य है ।

उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला क्रीडा अधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी जिला स्तरीय ट्रायल्स तिथि एवं समय पर जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में कुश्ती प्रशिक्षक रंजय यादव से सम्पर्क करे ।

Related Articles

AD
Back to top button