कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मजदूरों ने किया काम, भुगतान हुआ प्रधान के नाम

इसकी शिकायत गांव के ही एक युवक ने जिलाधिकारी से की है।

रूरा। अकबरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत धनीरामपुर में प्रधान पति और प्रधान ने स्वयं अपने खाते में मजदूरी व अन्य मदो का भुगतान करा लिया,इसकी शिकायत गांव के ही एक युवक ने जिलाधिकारी से की है।
ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आने वाले धनराशि का फर्जीवाड़ा रुक नहीं रहा है। सख्त कार्रवाई न होने से फर्जीवाड़ा करने वाले प्रधान और सचिवों के हौसले बुलंद है।

अकबरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत धनीरामपुर की वर्तमान प्रधान की पत्नी  ने मजदूरी और अन्य मदो का पैसा अपने पति कप्तान और अपने स्वयं के खाते में भुगतान करा लिया। गांव के एक युवक ने जिलाधिकारी के यहां गांव में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इसमें बताया था कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया। इसमें मिट्टी भराव कार्य, पंचायत घर की चहारदीवारी निर्माण,पंचायत भवन का रंग रोगन, नलों की रिबोरिंग आदि शामिल है।

इनमें मजदूरों की मजदूरी और अन्य मदो का आठ लाख पच्चासी हजार रूपये प्रधान पति के खाते में और प्रधान ने अपने स्वयं के खाते में तीस हजार पांच सौ सत्तर रुपए का भुगतान का आरोप लगा कर शिकायत की है। वही इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी कपिल सिंह ने जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकरी और ए ई पी डब्लू डी को तीस दिनों के अंदर आख्या देने को कहा है।

Related Articles

AD
Back to top button