कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मणिपुर कुकृत्य मामले में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया 

मणिपुर में बीते दिनों महिलाओं के साथ किए गए कृत्य के संबंध में समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा सिंह ने कानपुर देहात के रनियां कस्बे में कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया।

Story Highlights
  • दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए : सीमा सिंह

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रविवार को मणिपुर में बीते दिनों महिलाओं के साथ किए गए कृत्य के संबंध में समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा सिंह ने कानपुर देहात के रनियां कस्बे में कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया।

IMG 20230723 WA0051

इस अवसर पर उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की।समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा सिंह ने बीते दिनों मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय पूर्ण व्यवहार के संबंध में रनियां कस्बे में करीब एक सैकड़ा महिलाओं के साथ कैंडल मार्च निकाल घटना पर विरोध प्रदर्शन किया।

IMG 20230723 WA0055

इस अवसर पर उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की।वहीं महिलाओं से साथ साथ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा के निर्देशन में बड़ी संख्या में पुरुषों ने भी घटना पर कड़ी निन्दा ब्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा मौजूदा सरकार से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की।इस मौके पर उपाध्यक्ष स्वाती राठौर,अनुष्का अवस्थी,रामकिशोर दिवाकर,पवन,ब्रजमोहन फौजी,इंजीनियर राम अवतार यादव उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आदि लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

AD
Back to top button