मतदाता पुनरीक्षण को लेकर ‘एक्शन मोड’ में सपा
भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं

- पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह 'मनु' ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दिया 'एक भी वोट न छूटे' का मंत्र
पुखरायां,कानपुर देहात। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार (2 दिसंबर) को सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह ‘मनु’ ने क्षेत्र के ग्राम पचलख, महकापुर, सट्टी और कथरी का सघन दौरा किया। यहाँ उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठकें कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को गति देने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए नरेंद्र पाल सिंह ‘मनु’ ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वोटर वेरिफिकेशन का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में वोट ही सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि समाज के हर वर्ग का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। एक भी पात्र व्यक्ति का वोट छूटने न पाए।”
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी बूथ लेवल एजेंट (BLA) और पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं। वे अपने-अपने बूथ के सरकारी बीएलओ (BLO) के साथ समन्वय बनाकर अतिशीघ्र फॉर्म भरें और उसे जमा करवाना सुनिश्चित करें।
इस अभियान और बैठक के दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान और वरिष्ठ सपा नेता मौजूद रहे। मुख्य रूप से प्रधान मुन्नालाल, पूर्व प्रधान रामगोपाल सिंह, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह पाल, प्रधान संदीप सिंह, प्रधान अखिलेश कठेरिया, भगवान दीन पाल, राजेंद्र कश्यप, प्रधान इरफान कुरैशी, अयाज उल हसन, जकारिया कुरेशी, सानूर खान, और रेहान कुरैशी शामिल हुए।
इसके अलावा प्रधान गोविंद पाल, पूर्व प्रधान कुंवर सिंह राठौर, हरचरण सिंह, कृष्णपाल सिंह, सेक्टर प्रभारी बृजपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, प्रधान राम अवतार सिंह, करतार सिंह, श्री करण फौजी, सम्रथ सिंह, दलजीत सिंह, करण सिंह, राकेश यादव, भूपेंद्र सिंह, नवनीत सिंह, आयुष यादव, उदय प्रताप सिंह, शिवनाथ सिंह, प्रधान अखिलेश सिंह, बलवान सिंह और भरत सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।



