उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुंगीसापुर गांव में युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, भारी पुलिस बल तैनात

डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव के रहने वाले एक युवक पर धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई। वही हत्या बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है। 

Story Highlights
  • घटना से परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्र में फैली सनसनी
  • मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक घटनास्थल का किया निरीक्षण
मंगलपुर, सोनू सिंह :  डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव के रहने वाले एक युवक पर धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई। वही हत्या बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है।  वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।
rozar pay
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, डेरापुर तहसील के अंतर्गत मुंगीसापुर गांव के रहने वाले 42 वर्षीय नरेश  की कुछ अज्ञात हमलावरों ने किसी धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी।  परिजनों के कोहराम के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक –

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां पर उन्होंने घटनास्थल पर जाकर स्थितियों का जायजा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल जाना और उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button