उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

प्लास्टिक एवं वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी प्राप्त करने हेतु सीडीओ सौम्या ने बनाई चार सदस्यीय टीम

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या ने जनपद कानपुर नगर के नगर आयुक्त से चर्चा कर जनपद के अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम बनाते हुए जनपद को और सुदृण बनाए जाने हेतु जनपद कानपुर नगर से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, डोर टू डोर कलेक्शन, गीला एवं सूखे कूड़े को अलग करने की प्रक्रिया को जानने हेतु भेजा जा रहा है।

Story Highlights
  • जनपद कानपुर नगर से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, डोर टू डोर कलेक्शन, गीला एवं सूखे कूड़े को अलग करने की प्रक्रिया को जानने हेतु कार्यशाला में होगे शामिल
कानपुर देहात,अमनयात्रा :   मुख्य विकास अधिकारी सौम्या ने जनपद कानपुर नगर के नगर आयुक्त से चर्चा कर जनपद के अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम बनाते हुए जनपद को और सुदृण बनाए जाने हेतु जनपद कानपुर नगर से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, डोर टू डोर कलेक्शन, गीला एवं सूखे कूड़े को अलग करने की प्रक्रिया को जानने हेतु भेजा जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बनाई गई चार सदस्यीय टीम में जिला पंचायत राज अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं जिला समन्वयक (ग्रामीण स्वच्छता मिशन) अधिकारियों को नामित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे का सपना है कि हमारा जनपद स्वच्छ एवं सुदृण बने इसी के तहत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरंतर नई पहल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button