कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अकबरपुर में स्थापित गायत्री शक्तिपीठ में 5-7 मार्च तक रहेगी वैदिक मंत्रों की गूँज

जिला गायत्री परिवार अकबरपुर ट्रस्ट की ओर से 5 मार्च से 8 मार्च 2025 तक एक विशाल परंपरागत गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं।

Story Highlights
  • परंपरागत गायत्री महायज्ञ की सारी तैयारियां पूरी
  • 5 मार्च को नगर भ्रमण पर निकलेगी कलश यात्रा

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात।  जिला गायत्री परिवार अकबरपुर ट्रस्ट की ओर से 5 मार्च से 8 मार्च 2025 तक एक विशाल परंपरागत गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं। ट्रस्ट के प्रमुख ब्रह्म दत्त पांडेय ने बताया कि यह महायज्ञ परम पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म निर्देशन में संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि चार दिवसीय इस आयोजन में अनेक संत और प्रवचनकर्ता गायत्री महिमा का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 5 मार्च को एक भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए गायत्री शक्तिपीठ पर पहुंचेगी।

इस महायज्ञ के आयोजन को सफल बनाने के लिए सूर्यकांत त्रिपाठी एडवोकेट, विमलेश सविता, उपदेश पांडेय, नीरज त्रिपाठी, देवदत्त श्रीवास्तव, रामजी मिश्रा, कमलेश पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए आध्यात्मिक जागृति का भी एक बड़ा अवसर लेकर आएगा।

Related Articles

AD
Back to top button