रसूलाबाद में दो कारों की भिड़ंत में दो घायल,भेजा गया अस्पताल
कानपुर देहात के रसूलाबाद झींझक मार्ग पर भवनपुर मोड के पास शुक्रवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में कन्नौज निवासी महेंद्र कुमार दुबे 60 वर्ष और उनके चालक सद्दाम खां गंभीर रूप से घायल हो गए

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद झींझक मार्ग पर भवनपुर मोड के पास शुक्रवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में कन्नौज निवासी महेंद्र कुमार दुबे 60 वर्ष और उनके चालक सद्दाम खां गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।कन्नौज जनपद के उदैतापुर मानीमऊ निवासी महेंद्र कुमार दुबे अपने चालक सद्दाम खां के साथ अकबरपुर से दवा लेकर कार से घर वापस लौट रहे थे।तभी रसूलाबाद झींझक मार्ग पर भवनपुर मोड के पास एक तेज रप्तार दूसरी कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया।वहीं टक्कर मारने के बाद दूसरी कार में सवार लोग कार छोड़ मौके से फरार हो गए।एस एस आई रामसिंह ने बताया कि हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



