कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मंत्री जयवीर सिंह ने कंचौसी में किया अटल टिंकरिंग लैब का लोकार्पण, मेधावियों को सम्मानित

मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश, जयवीर सिंह ने बुधवार को कानपुर देहात के रसूलाबाद-कंचौसी स्थित दर्शन सिंह स्मृत्ति महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया।

Story Highlights
  • कंचौसी में दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में मंत्री जयवीर सिंह शामिल

कंचौसी: मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश, श्री जयवीर सिंह ने बुधवार को कानपुर देहात के रसूलाबाद-कंचौसी स्थित दर्शन सिंह स्मृत्ति महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी और मा० सांसद देवेंद्र सिंह की पूज्य माता कनक रानी की अष्टम निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था।

photo 12 1 6

कार्यक्रम में मंत्री जी ने अटल टिंकरिंग लैब का लोकार्पण किया। इसके अलावा, उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया। मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी ध्यान देने का आश्वासन दिया।

photo 16 1 3 scaled

इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, सांसद अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले, पूर्व मंत्री भानु प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

AD
Back to top button