कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 18 घायल

कानपुर देहात में महाकुंभ से स्नान करके घर लौट रहे यात्रियों की बस एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा के पास नेशनल हाइवे पर हुई।

Story Highlights
  • घायलों में कुछ की हालत नाजुक
  • चालक को नींद आने से हुआ हादसा

कानपुर देहात में महाकुंभ से स्नान करके घर लौट रहे यात्रियों की बस एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा के पास नेशनल हाइवे पर हुई। जानकारी के मुताबिक बस का चालक नींद में था, जिससे उसने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

बस प्रयागराज से चित्तौड़गढ़ जा रही थी। इसमें लगभग 40-50 यात्री सवार थे। एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल के सीएमएस खालिद रिजवान ने हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। चालक को नींद आने की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button